हरियाणा

विकसित भारत का रोडमैप है, भाजपा का संकल्प पत्र : कृष्णपाल गुर्जर

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। भाजपा का  संकल्प पत्र मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित है और अगले 25 साल यानि ढाई...

होडल मुंडकटी थाना अन्तर्गत अपराधिक प्रवृत्ति के अवैध हथियार धारकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

City24news/होडल हरिओम भारद्वाज होडल | एसपी डॉक्टर अंशु सिंगला के कुशल निर्देशन में क्राइम ब्रांच पलवल की अपराधिक प्रवृत्ति के...

गरीब, पिछड़े एवं दलित समाज के सच्चे सुधारक थे बाबा साहेब : दीपक डागर

फतेहपुर बिल्लौच में हुआ भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब के 133वें जन्मदिवस पर समारोह का आयोजन City24news/फरीदाबाद ब्यूरो फरीदाबाद। भारत के...

भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी डालचंद ने किया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत 

City24news/फरीदाबाद ब्यूरो फरीदाबाद| तिगांव विधानसभा क्षेत्र में एत्मादपुर स्थित दशहरा मैदान में विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के...

सुभाष शर्मा बने फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रधान

City24news/ फरीदाबाद ब्यूरो फरीदाबाद। फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान पद के चुनाव में हिन्दुस्तान टाइम्स के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सुभाष...

हुनर संगीत महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि पहुँचे प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल

City24news/फरीदाबाद ब्यूरो फ़रीदाबाद| के सेक्टर 88 में स्थित अमृता हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में कल हुनर संगीत महाविद्यालय द्वारा अपना दूसरा वार्षिक...

कंगना रनौत का पर्चा होना चाहिये रद्द-हरीश चन्द्र आज़ाद

City24news@ब्यूरो फरीदाबादआज़ादी के शहज़ादे संस्था के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा है कि भाजपा की मंडी जिले से उम्मीदवार कंगना रनौत ने 2021 में एक टीवी चैनल पर कहा था कि 1947 में देश की आज़ादी भीख में मिली थी और देश को असली आज़ादी 2014 के बाद ही मिली है उन्होंने ऐसा कहकर भारतवर्ष को आज़ादी देने वाले शहीदों की शहादत का अपमान किया है इस देशद्रोही ब्यान के लिये उस पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिये और चुनाव आयोग व सुप्रीम कोर्ट को कंगना के चुनाव लडऩे पर रोक लगानी चाहिये। आज़ाद ने कहा कि ऐसे देशद्रोह वाले विचार रखने वाले को भाजपा ने हिमाचल के मंडी जिले से टिकट देकर देश के शहीदों का अपमान भी किया है और इस बात का प्रमाण भी भाजपा ने दे दिया है कि भापजा के नेताओं को नहीं मालुम कि देश को आज़ादी दिलाने के लिये कितनी माताओं की कोख सूनी हुई, कितनी बहनों ने अपने भाई गंवाए और कितनी माँ भारती की बेटियाँ विधवा हुई। इसलिये अगर भाजपा ने मंडी से कंगना की टिकट नहीं काटी तो वीरभूमी हिमाचल के देशभक्त उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे तथा आने वाले चुनावों में भापजा को हराकर सबक सिखायेंगे। हरीश आज़ाद ने कहा कि कंगना ने 1857 में क्रांती की लौ जलाने वाले मंगल पांडे व झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की शहादत को भीख माँगना कहा है, देश की आज़ादी के लिये हंसते हंसते फांसी पर चढऩे वाले शहीद भगतसिंह, राजगुरू, सुखदेव, मदनलाल ढीगंड़ा, खुदीराम बोस, चन्द्रशेखर आज़ाद व सुभाष चन्द्र बोस जैसे हज़ारों महान शहीदों की शहादत का अपमान किया है। मुझे तो इस बात पर हैरानगी होती है कि जिस इंसान पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिये उस इंसान को भाजपा के देश की संसद के लायक समझकर उन्हें टिकट दे दिया। आज़ाद ने कहा कि आज़ादी के शहज़ादे संस्था चुनाव आयोग को कंगना रनौत को चुनाव लडऩे के लिय रोकना चाहिये और उसका पर्चा रद्द करना चाहिये या भाजपा को उम्मीदवार बदलने को कहना चाहिये। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था आज ही चुनाव आयोग को ईमेल करके कंगना शेरावत के चुनाव लडऩे पर रोक लगाने की अपील करने जा रही है। उन्होंने कहा कि कंगना पर मुकदमा चलाकर जेल में बंद करके उनसे गुलामों जैसा व्यवाहर करना चाहिये ताकि उन्हें अहसास हो सके कि गुलामी का दर्द क्या होता है और उन्हें देश के हज़ारों क्रांतीकारियों व शहीदों की शहादत का एहसास हो जिनका उन्होंने सारे देश के सामने अपमान किया था।

संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ और इंडिया जीताओ : हरेंद्र भाटी 

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद | आम आदमी पार्टी की ओर से संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ और इंडिया जिताओ नारे के साथ रविवार...

You may have missed