बल्लभगढ़

श्री राधे मित्र मंडल द्वारा किया गया निःशुल्क बृज धाम यात्रा का आयोजन

City24news@ब्यूरो बल्लभगढ़ | श्री राधे मित्र मंडल द्वारा निःशुल्क बृज धाम तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। अधिक जानकारी देते...

भगवान दास गोयल फिर बने व्यापार मंडल के प्रधान

City24news@ब्यूरो बल्लभगढ़ | व्यापार मंडल बल्लभगढ़ की आम सभा की मीटिंग अग्रसेन भवन (अग्रवाल धर्मशाला) चावला कॉलोनी में हुई। जिसमें भगवान दास गोयल  को फिर से प्रधान चुना गया। इस मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद के बीजेपी विधायक नरेंद्र गुप्ता उपस्थित हुए। इस दौरान व्यापार मंडल  की कार्यकारिणी के चुनाव  संपन्न हुए। जिसमें चुनाव अधिकारी विजय सिंगला को बनाया गया। चुनाव में भगवान दास गोयल सर्वसम्मति से प्रधान निर्वाचित हुए। महासचिव के पद पर विजय मित्तल चुने गए एवं कोषाध्यक्ष के पद...

एसएमएस कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने मचाई धूम

समाचार गेट/ब्यूरो बल्लभगढ। एसएमएस कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा की स्थानीय संस्कृति मंच पर...

पंचम श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव-2024 हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

City24news@ब्यूरो बल्लभगढ़। श्री लखदातार सेवा ट्रस्ट बल्लभगढ़ द्वारा सीकरी में शनिवार रात दीप फॉर्म हाउस में आयोजित पंचम श्री श्याम फाल्गुन...

पृथला विधानसभा कार्यालय के उद्घाटन में जनता का मिलेगा आशीर्वाद

समाचार गेट/ब्यूरो बल्लबगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र नेहरा ने आज पृथला विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव...

मोहना रोड के दुकानदारों ने जॉइंट कमिश्नर को दिया ज्ञापन

City24news@ब्यूरो बल्लभगढ़।  शहर के बीचों-बीच गुप्ता होटल चौक पर खाली प्लॉट में नगर निगम ने कूड़े के ढेर का खत्ता बना दिया है। इस प्लॉट में पडे कूढे के ढेर में बुधवार सुबह किसी आग लगा दी। जिस वजह से वहां पर धुआं फैल गया। इस बारे में फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। फायर बिग्रेड ने आग को बुझाया। उधर, दुकानदारों ने इस संबंध में नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर को ज्ञापन भी दिया। कूड़े के ढेर की परेशानी को लेकर नगर निगम जॉइंट कमिश्नर को व्यापारी संगठन मोहना रोड के प्रधान प्रदीप गुप्ता] पूर्व प्रधान केसी गुप्ता, बृजमोहन गर्ग, सदस्य गुड्डू ,दीपू ,पंडित किशोरी व अन्य ने ज्ञापन दिया। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि गाड़ी व रिक्शा वाले घरों और गलियों में से कूड़ा इकट्ठा करके गुप्ता चौक स्थित प्लॉट में डालते हैं। कूड़ा ज्यादा इकट्ठा होने पर यहां पर बदबू होने लगती है। जिस वजह से दुकानदारों को दिक्कत होती है। उनका कहना है कि मार्केट के लोगों द्वारा अधिकारियों से बार बार शिकायत करने पर सप्ताह में एक बार डंपर में कूड़े को भरकर ले जाते हैं। उसके बाद फिर से रिक्शा वाले प्लॉट को भर देते हैं। आरोप है कि कई बार कई शरारती तत्व कूड़े के ढ़ेर में आग लगा देते हैं। जिससे कि दो-तीन दिन तक कूड़े के ढ़ेर में लगी आग से धुआं उठता रहता है। बदबू और धुआं से दुकानदारों व गलियों में रहने वाले लोगों को और आने-जाने वालों को परेशानी होती है। पिछले दिनों बारिश होने की वजह से कूड़े में बहुत ज्यादा बदबू भी हो गई थी।

पंचम श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन 30 मार्च को

City24news@ब्यूरो बल्लभगढ़। श्री लखदातार सेवा ट्रस्ट बल्लभगढ़ की ओर से 30 मार्च को पंचम श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव-2024 का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के चेयरमैन श्याम सुंदर गोयल ने बताया श्याम भैया, श्याम हवेली ग्वालियर व राहुल शर्मा  श्री दरबार के सानिध्य में शनिवार 30 मार्च 2024 को पंचम श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव दीप फार्म, नैशनल हाइवे सीकरी में आयोजित होगा। शनिवार सुबह 8 बजे श्री सालासर बालाजी एवं श्री खाटू श्याम मंदिर कैली धाम से उत्सव स्थल दीप फार्म तक डीजे., ढोल बाजों व बाबा के रथ के साथ निशान यात्रा निकाली जाएगी।...

व्यापारी संगठन मोहना रोड ने मनाया होली महोत्सव

City24news@ब्यूरो बल्लभगढ़ | व्यापारी संगठन मोहना रोड के पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए होली पर्व मनाया।...

श्री राधे मित्र मंडल ने किया होली महोत्सव का आयोजन

City24news@ब्यूरो बल्लभगढ़ |श्री राधे मित्र मंडल बल्लभगढ़ की ओर से रविवार को शिव मंदिर चावला कॉलोनी में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा रानी की ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में वीना गुप्ता, अनुराधा शर्मा, देवेंद्र होलकर व अंजू रोक्का ने होली के भजन व रसिया सुनाकर महिलाओं को खूब आनंदित किया। इस अवसर पर शिव मंदिर के पुजारी आचार्य प्रेम प्रकाश कटारा ने होली के महत्व का वर्णन किया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल, कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा, बीजेपी नेत्री गायत्री देवी, सुमित गर्ग प्रधान आरडब्लूए, हरिकृष्ण मंगला, हरिओम गर्ग, मनीष जैन, दीपक सिंगला, मनीष गोयल, विपिन जिंदल, हर्ष मंगला, शिवम वर्मा, संदीप गर्ग, ईशान श्वेता व कोमल मुख्य रूप से उपस्थित थे।