पौधारोपण कर नपा चेयरपर्सन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Oplus_131072
-विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नपा परिसर में किया गया समारोह का आयोजन
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को नपा कार्यालय कनीना के प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस समारोह में पंहुची नपा चेयरपर्सन डाॅ रिंपी लोढा ने कहा कि विज्ञान के चमत्कार से भले ही हमारे रोजमर्रा के जीवन के कार्य आसान हुए हैं लेकिन भागदौड भरी जिंदगी में पर्यावरण संरक्षण को भूल गए हैं। पेडों पर दिनरात आरियां भांजी जाने से शुद्ध आक्सीजन की कमी होने लगी है ओर तापमान 50 से पार जा पंहुचा है। जो गहन चिंता का विषय है। बढ़ती आबादी के कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। मौसम में असामान्य बदलाव हो रहा है वहीं जंगली जानवरों और पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अत्यधिक संख्या में पेड काटे जा रहे हैं जबकि बहुत ही कम संख्या में लगाए जा रहे हैं। पर्यावरण को सरक्षित रखने के लिए सामुहिक रूप से प्रयास किए जाने जरूरी हैं। पेड-पौधों तथा प्राकृतिक वनस्पति को नहीं बचाया गया तो भविष्य में पृथ्वी पर जीवन दुलर्भ हो जाएगा। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़- पौधे लगाने चाहिए और प्रदूषित करने वाले कारको का प्रयोग करने से बचना चाहिए। नपा सचिव कपिल कुमार ने कहा कि बरसाती सीजन में उनकी ओर से रिक्त पडी जमींन पर हजारों पेड लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पेडों को लगाने के बाद उनकी देखभाल भी की जाएगी। दूसरी ओर गणेशी लाल महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने पौधारोपण किया। वहां पर जनशक्ति विकास संगठन के प्रधान दीपक कुमार ने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में तकनीकी विकास के कारण जिंदगी काफी आसान हो गई है पर बदले में इसका बुरा प्रभाव पर्यावरण पर पड़ा है। इस मौके पर महाविद्यालय की छात्रा आशा ,अनुपमा, राधा, आरती ,खुशबू ,तन्वी, मुस्कान, कीर्ति, विनम और नीता उपस्थित थी।