ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का भादस में हुआ अभूतपूर्व भव्य स्वागत

0

साधु संत आदर सत्कार व मानसम्मान देखकर हुए आत्मविभोर ,छलके हर्ष के अश्क
सनातन धर्मिनुयायियो के प्रेम,समर्पण भाव व उत्साह को देखकर हुए भावविभोर
साधु संतो के दर्शनो व झलक पाने के लिए उत्सुक नजरआए भक्तगण
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | सावन के प्रथम सोमवार को साधु संतो के पावन सानिध्य में एक दिवसीय ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा श्री नल्हईश्वर मंदिर, नलहड़ (नूँह),श्री झिरकेश्वर मंदिर फिरोजपुर झिरका, श्री श्रंगेश्वर मंदिर सिंगार (पुन्हाना)में निकाली गई। पुनीत,पावन ,पवित्र ,परम पूजनीय गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। नितिन दुबे व रजत जैन नगीना ने बताया की श्री गुरुकुल व गौशाला भादस के आचार्य तरुण के नेतृत्व मे यात्रा का गांव भादस आगमन पर सैकड़ों की संख्या में सनातन धर्मीनुयायियो ने गुरुकुल के समीप यात्रा का पुष्प वर्षा,पुष्प गुच्छ,व पुष्प मालाओं से अभूतपूर्व भव्य स्वागत किया। रजत जैन ने बताया की अभूतपूर्व आदर सत्कार, मानसम्मान को देखकर यात्रा मे आए साधु संत व भक्तगण आत्मविभोर नजर आए।सनातन धर्मिनुयायियो के प्रेम, उत्साह ,उमंग समर्पण,लग्न,निष्ठा,व भक्तिभाव को देखकर भावविभोर हो गए। आंखों से हर्ष के अश्क छलक गए। हर हर महादेव व जय श्री राम के जयघोषों से सारा वातावरण गुंजायमान होकर राममय हो गया हैं। ऐसा प्रतीत दे रहा था की जैसे महादेव ने राम राज्य की स्थापना कर दी हो। हर भक्तगण यात्रा में आए साधु संतों के दर्शनों व उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आया। यात्रा में सम्मिलित सभी सज्जनों के लिए अल्पहार की भी उत्तम व्यवस्था की गई। रजत जैन ने कहा की विश्व मे सच्ची व वास्तविक शांति,की स्थापना केवल मात्र अहिंसा को जीवन मे अपनाने व अनुशरण करने से ही सम्भव है।अहिंसा के बिना जीवन निरर्थक है।सत्य व अहिंसा के पथ पर चलकर ही प्राणी अपना आत्म कल्याण कर सकता है।

इस अवसर पर माननीय सुरेंद्र जी तावडू, कार्यक्रम के आयोजक मास्टर सुरेंद्र सिंह उजीना,नरेन्द्र शर्मा नूँह,आर्य वेद प्रचार मंडल मेवात के संरक्षक पदम चंद आर्य,टेक चंद सैनी तावडू,जयसिंह तावडू, दिनेश सिंह पलवल,लेखराज, मास्टर शिवराम, सर्व जातीय सेवा समिती के उपाध्यक्ष रजत जैन, सचिन जैन, उषा रानी तावडू, मयंक सिंगला,बीरबल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *