ब्राह्मण सभा ने बनाया भगवान परशुराम का छठी महोत्सव

City24news/सुमित गोयल
बल्लबगढ़ | बल्लभगढ़ ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के बाद छठी के अवसर पर भगवान परशुराम की छठी ब्राह्मण समाज द्वारा बड़ी धूमधाम से ब्राह्मण धर्मशाला भीकम कॉलोनी सीही गेट बल्लभगढ़ में और बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। जिसमें हवन बौद्धिक और उसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान में विधायक मूलचंद शर्मा व उनके बड़े भाई भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, भाई भारत भूषण, भाई गिरीश भारद्वाज,अखिल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बबली, योगेश गोड, टीपी शर्मा,व इस मौके पर ब्राह्मण सभा व शहर के सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे प्रोग्राम के आयोजक बृजमोहन वशिष्ठ, ज्ञान देव वत्स, महेश शर्मा, इंद्रजीत पाराशर, सुरेन्द्र पाराशर ,कवि राजेंद्र शर्मा, हेमराज शर्मा ,प्रदीप शर्मा, विनोद शर्मा, राजपाल शर्मा ,मास्टर देवेंद्र गॉड, राधे लाल शर्मा आदि प्रमुख रहे।