बूथ लेवल कार्यकर्ता पार्टी के कर्मठ सिपाही:नरेंद्र सिंह

0

city24news@सुनील दीक्षित 
कनीना | बूथ लेवल कार्यकर्ता पार्टी के कर्मठ सिपाही होते हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं के बूते पर पार्टी संगठन को मजबूती मिलती है। ये विचार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व स्वास्थ मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कनीना पार्टी कार्यालय में आयोजित बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रभारी गापाल सिंह,पवन बुवानीवाला व ब्लाक कोर्डिनेटर सतबीर झूकिया ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से चलाए जा रहे हर घर कांग्रेस अभियान के माध्यम से कायकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके सुमेर सिंह, राजकुमार,कृष्ण सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता हाजिर थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *