तावडू में हुई भाजपा की विजय संकल्प रैली

0

City24news@अनिल मोहनियां 

नूंह | तावडू में रविवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली हुई। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आचार संहिता हटने के बाद इलाके में विकास योजनाओं को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले मेवात के क्या हालात थे और अब देखें कि मेवात में कितना विकास करा दिया। PM नरेंद्र मोदी ने पिछड़े जिले को विकास की गति में लाने का काम किया है।

सीएम ने कहा कि 25 मई को कमल के निशान पर बटन दबाना है और गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह को जिताकर नरेंद्र मोदी को PM बनाना है। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों को जिताकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

सीएम बनने के बाद नायब सैनी पहली बार मेवात पहुंचे। रैली तावडू की अनाज मंडी में थी। यहां पहुंचने पर सीएम का बड़ी फूल माला के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को गदा भेंट की।
मंत्री बोले- मेवात में जो काम सोचे नहीं थे, वो पूरे हो रहे संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साधारण किसान परिवार में जन्म लिया और संघर्ष की बदौलत CM तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेवात में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास की गंगा बहाई। जो काम हमने सपने में नहीं सोचे थे, वे आज पूरे हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *