नूह विधानसभा  में भाजपा का त्रिदेव सम्मलेन आयोजित 

0

राजस्थान पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली रहे मुख्य अतिथि 
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | नूंह विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल,विधानसभा संयोजक गंगादन डागर, सभी परदेश और जिला पदाधिकारी  और भाजपा कार्यकर्ता ने पहुंच कर सैंकड़ों लोगों के साथ त्रिदेव सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों पर भी विशेष चर्चा की गई है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल व पार्टी विस्तारक की अगुवाई में लगातार पन्ना प्रमुख,मंडल अध्यक्ष, त्रिदेव, बीएलओ टू,बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ताओ की जमीनी स्तर पर जिम्मेदारी लगाने के लिए् कार्य किये जा रहे हैं और उन्होंने कहा कि पार्टी से जो भी उम्मीदवार टिकट मांग रहे हैं। उनमें से किसी भी उम्मीदवार को पार्टी टिकट देती है पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता उनके साथ हैं। पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता में मतभेद नहीं हैं। पार्टी के सभी सदस्य भारतीय जनता पार्टी के सिपाई हैं और कमल खिलाने को लेकर भरपूर मेहनत कर रहे हैं। पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ता को पूरा विश्वास है कि इस बार कमल खिलाकर ही दम लेंगे। जिससे लोगों में खुशी के आसार देखे जा रहे हैं।

      उन्होंने बताया कि पार्टी हुनरमंद युवाओं को कौशल रोजगार योजना के तहत व सरकारी नौकरी बिना खर्ची पर्ची के देकर युवाओं के रोजगार बढ़ाया जा रहा है।

       भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया है कि तीसरी बार हरियाणा में नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के तत्वाधान में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाने व भाजपा की सरकार बनने जा रही है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ पर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रहे है।

       नूंह जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं में बोखलाहट देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *