भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरेंद्र सिंह रामरतन की जीत पर लोगों को बधाई देकर शहर में लड्डू बांटे

0

City24news/हरिओम भारद्वाज
होडल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में प्रचंड जीत और होडल विधानसभा सीट से हरेंद्र सिंह रामरतन द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को हराकर जीत हासिल करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए शहर के मुख्य बाजार में लोगों को बधाई देते हुए लड्डू बांटे। आज सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता पूर्व पार्षद व भाजपा नेता मोहित कालड़ा उर्फ मोनू के कार्यालय पर एकत्रित हुए और ढोल बजा कर भाजपा से नवनिर्वाचित विधायक हरेंद्र सिंह रामरतन के पक्ष में नारे बाजी कर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर ढोल बजाकर शहर के लोगों बधाई देने शहर के मुख्य बाजार में पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं ने शहर के लोगों को लड्डू बांटकर बधाई दी।

कार्यक्रम में नव निर्वाचित विधायक हरेंद्र सिंह रामरतन के भाई, कृष्ण कुमार रामरतन,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सोरोत, शेर सिंह आर्य, होडल मंडल अध्यक्ष प्रेमराज तंवर औरंगाबाद मंडल अध्यक्ष जगवीर चौहान, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जगमोहन गोयल, भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा, जिला सचिव सुनील कुमार ठेकेदार, सोनू गुप्ता, हरिओम तिवारी, उत्तम भारद्वाज, लखन पार्षद, त्रिलोक राविया, महावीर जैन, मनोज सोरोत आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *