फरीदाबाद से भाजपा के मेयर पद की बहुत बड़े अंतर से जीत होगी: बिजेंद्र नेहरा

City24news/संजय शर्मा
फरीदाबाद। प्रदेश प्रवक्ता भाजपा हरियाणा एवं प्रदेश सह चुनाव अधिकारी बिजेन्द्र नेहरा ने बताया कि भाजपा अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी और फरीदाबाद से भाजपा के मेयर पद की बहुत बड़े अंतर से जीत होगी। संदीप जोशी और प्रवीण जोशी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं, सभी कार्यकर्ताओं में इनको टिकट मिलने बहुत ही खुशी का माहौल है। भाजपा फरीदाबाद जिला कार्यालय पर मेयर पद की प्रत्याशी प्रवीण जोशी द्वारा मेयर पद के लिए नामांकन से पहले हवन और पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस विशेष अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी, हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल, हरियाणा के खाद्य मंत्री राजेश नागर, पूर्व महामंत्री संदीप जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा, जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, विधायक धनेश अधलखा, सतीस फागना, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, युवा नेता श्री देवेन्द्र चौधरी जी सहित सभी वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहें।