नूंह में भाजपा समर्थक कांग्रेस में हुए शामिल 

0

कांग्रेस विधायक आफताब अहमद स्वागत कर पार्टी का पटका पहनाया 

City24news/अनिल मोहनियां

नूंह | लोकसभा चुनाव से पहले नूंह में भाजपा को झटका लगा है। यहां कई परिवार के लोगों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। गुरुवार को भाजपा नेता जाकिर हुसैन के समर्थकों ने कांग्रेस विधायक आफताब अहमद को अपना समर्थन देते कांग्रेस पार्टी का पटका पहन लिया। सालाहेड़ी गांव के ईसब ठेकेदार, हुसैनदीन ठेकेदार, जुनैद, इमरान, कमरुद्दीन, अशफाक, जैकम, आमीन, शहंशाह सहित अन्य लोगों के परिवार ने कांग्रेस ज्वाइन की। नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने पार्टी शामिल होने पर उनका स्वागत किया। विधायक आफताब अहमद ने सभी के गले में पार्टी का पटका पहनाया। वहीं कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए लोगों ने कहा कि अब से पहले भाजपा नेता जाकिर हुसैन के साथ थे, लेकिन उन्हें कुछ सहयोग नहीं मिला। बीते चुनाव में हमारी 450 वोट रही और उनके बूथ पर वोट की गई थी, लेकिन हमें उन्होंने आजतक गिने ही नहीं थे। इसके चलते भाजपा नेता जाकिर हुसैन का साथ छोड़ते हैं। कांग्रेस का दामन थामते हुए विधायक आफताब अहमद को अपना समर्थन दिया है। वहीं विधायक आफताब अहमद ने कहा भाजपा के राज में सभी वर्ग के लोग परेशान हैं।  यहां तक कि इनके नेता तक आमजनों की कोई सुनवाई नहीं करते। इसकी के चलते लोग आज भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे है। आफताब ने कहा जो लोग भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सभी को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। सलाहेड़ी गांव से उनका विशेष लगाव है , इन लोगों के  सम्मान में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मेरे घर के दरवाजे 24 घंटे लोगों के लिए खुले हुए हैं। जितना संभव हो सकेगा हर व्यक्ति की इतनी मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *