पूर्व जिलाध्यक्ष की माताजी के निधन पर शोक जताने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह

0

city24news@अशोक कुमार कौशिक 
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट की माताजी व योजना बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय कैलाश चंद शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रत्ना देवी के निधन पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी शोक प्रकट करने पहुंचे।         
इस मौके पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वर्गीय रत्ना देवी जी ने महिला मोर्चा में रहते हुए महिलाओं को जोड़ने का काम किया। स्वर्गीय कैलाश चंद शर्मा जी हमारे वरिष्ठ नेता थे। उनके दिए हुए संस्कारों के कारण आज उनका पूरा परिवार सामाजिक हित के कार्यों में लगा हुआ है।          
इस अवसर पर जिले व प्रदेश भर से गणमान्य लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। जिनमें मुख्य रूप से नायब सिंह सैनी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हरियाणा, आदित्य देवीलाल अध्यक्ष हरियाणा राज्य कृषि बोर्ड,  देव प्रसाद भारद्वाज पूर्व प्रांत कार्यवाह संघ,  कुलदीप वशिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, पंडित क्रांति निर्मल, पूर्व जिलाध्यक्ष भिवानी व राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य शंकर धूपड, पूर्व प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा विकास शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सांगवान, हर्षवर्धन मान भिवानी, जिला उपाध्यक्ष  भवानी सिंह राजपूत, जिला मीडिया संयोजक विकास अग्रवाल, संजय सैनी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा जोगिंदर सिंह राजपूत, नीरज वत्स रोहतक, अंकुर शर्मा, सतीश भारद्वाज रोहतक आदि रहे।      गौरतलब है कि श्रीमती रत्ना देवी का देहांत 13 जनवरी 2024 को हुआ था। उनकी आयु 72 वर्ष थी। उनके पुत्र मुकेश शर्मा विभाग संपर्क प्रमुख संघ, पुत्र राकेश शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, पुत्र लोकेश शर्मा जिला व्यवस्था प्रमुख संघ, पुत्री मोहिनी कमल पांडे कानपुर व भरापुरा परिवार छोड़कर वह देवलोक को चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed