भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन की अध्यक्षता में हुई भाजपा नूंह मंडल की बैठक 

0

महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह व 17 अक्टूबर को सोनीपत में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों को लेकर हुई बैठक 
City24news/अनिल मोहनिया

नूंह | सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय “झिर कमल “ नूंह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन की अध्यक्षता में नूंह मंडल शक्ति केंद्र प्रमुखों व मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। 

  बैठक में 14 अक्टूबर को अनाज मंडी नूँह में मनाए जा रहे महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह व आगामी 17 अक्तूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सोनीपत में होने वाली “जन विकास-जन विश्वास रैली “ की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई। 

  14 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंहसैनी होंगे और अध्यक्षता हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे।

    चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है जिले में पहली बार महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इतना बड़ा कार्यक्रम नूंह जिले में आयोजित करना, ये यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मेवात क्षेत्र से विशेष लगाव व प्रेम को दर्शाता है। आगामी 17 अक्तूबर को सोनीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली जन विकास जन विश्वास रैली में भी हजारों मेवाती शामिल होंगे। 

ज़ाकिर हुसैन ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 14 अक्तूबर को नूंह अनाज मंडी में मंडी भरने का काम करें और महर्षि वाल्मीकि को खिराज ए अकीदत पेश करें।

    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नत्थू राम गुर्जर, जिला महामंत्री रमेश मानुवास, जिला प्रवक्ता श्रीपाल शर्मा, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गंगादान डागर, चेयरमैन संजय मनोचा, वाईस चेयरमैन थान सिंह कश्यप, मंडल अध्यक्ष समय चंद, मास्टर सुभाष, मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश बघेल आदि पदाधिकारियों के अलावा शक्ति केंद्र प्रमुख मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *