भाजपा नेताओं ने ली पदाधिकारी-बैठक व किया रैली स्थल का निरीक्षण

0

City24news/अनिल मोहनियां
 नूंह| आगामी 27 अप्रैल को पुन्हाना में होने वाली माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पुन्हाना विधानसभा की “विजय संकल्प रैली” की तैयारियों को लेकर आज भाजपा के वरिष्ठ नेता भानीराम मंगला के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल व पुन्हाना विधानसभा चुनाव प्रभारी चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक के नेतृत्व में विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें प्रमुख रूप से भानीराम मंगला, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जान मौo जिला प्रमुख, सलीम खान सरपंच, तौफीक जिला पार्षद, भाजपा नेता श्री यादराम गर्ग, जिला महामंत्री शिवकुमार आर्य बंटी आदि के अलावा काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारीगण मौजूद रहे। 

 बैठक में निर्णय हुआ कि माननीय मुख्यमंत्री की 27 अप्रैल को विधानसभा की पुन्हाना की विजय संकल्प रैली पुन्हाना में आयोजित होगी। 

    इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों की आगामी लोकसभा चुनावों व रैली को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

बैठक के बाद रैली स्थल का भी मुआयना करने पहुंचे पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल व अन्य वरिष्ठ नेतागण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed