भाजपा नेता जाहिद हुसैन ने कहा कि तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है 

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | हरियाणा के नूंह से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जाहिद हुसैन पानीपत जिले के विधानसभा क्षेत्र बरोदा में ओम प्रकाश धनखड़ राष्ट्रीय सचिव व प्रमुख विधानसभा बरोदा के साथ सह प्रमुख के तौर पर समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की समीक्षा करते हुए कहा अपने-अपने बूथों को मजबूत कर चुनाव के लिए तैयार रहे।

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अब समय बहुत कम बचा है। इसलिए सभी फिल्ड में उतर कर पूरी मेहनत में जुट जाए। इस दौरान भाजपा नेता जाहिद हुसैन ने विचार रखते हुए कहा कि तीसरी बार सरकार बनाने के लिए विधानसभा में अपना विधायक बनाना जरूरी है। इसलिए सभी तैयारियों में जुट जाए। अब चुनाव का बिगुल बज गया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लें।

इस बैठक में बरोदा हल्का के कथुरा मंडल, मूडलाना मंडल, भेशवाल मंडल और बुटाना मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, बूथ पालक, शक्ति केंद्र पालक, मंडलों के अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष जसवीर, विधानसभा प्रभारी धर्मबीर नांदल, विधानसभा संयोजक सुधीर मलिक सहित प्रदेश जिला और मंडल के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *