भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने बजट को सराहा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शानदार व प्रगतिशील बजट पेश किया : ज़ाकिर हुसैन
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने हरियाणा प्रदेश के बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा प्रदेश का बहुत ही शानदार व प्रगतिशील बजट पेश किया है।उन्होंने नायब सिंह सैनी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। “हरियाणा-एक, हरियाणवी-एक” के नारे को चरितार्थ करते हुए बजट में सभी क्षेत्रों व सभी वर्ग के लोगों का विशेष ख्याल रखा गया है।
ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि उन्हें आशा है कि भविष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छूएगा।