भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाक़ात, दी बधाई
City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने नितिन नबीन को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुलाक़ात के दौरान चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में मजबूती मिलेगी।
वहीं नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने चौधरी ज़ाकिर हुसैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करने की बात कही।
इस मुलाक़ात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है।
