भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाक़ात कर दीपावली की दी बधाई।

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन व उनकी धर्मपत्नी नसीमा हुसैन एडवोकेट ने हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर, चंडीगढ़ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाक़ात कर दीपावली के पावन पर्व की मुबारकबाद व शुभकामनाएँ दीं।