14 जुलाई को आने वाली जलाभिषेक यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | जलाभिषेक यात्रा का मेवात क्षेत्र के लोगों द्वारा नूँह जिले में होगा भव्य व शानदार स्वागत: चौधरी ज़ाकिर हुसैन 

आगामी 14 जुलाई को आने वाली जलाभिषेक यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने अपने नूँह निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें सैंकडों प्रमुख लोगों ने शिरकत की।  

   चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि मेवात क्षेत्र में 36 बिरादरी के लोगों द्वारा पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जलाभिषेक यात्रा का भव्य व शानदार स्वागत किया जाएगा। जलाभिषेक यात्रा पर पुष्प वर्षा की जाएगी। सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। सभी प्रमुख लोगों व कार्यकर्ताओं को स्वागत की जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं। 

 ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि मेवात क्षेत्र का आपसी भाईचारा पूरी दुनिया में मिसाल है। यहाँ के लोग एक दूसरे के त्योहारों को मिल जुलकर मनाते आए हैं। कुछ शरारती व असामाजिक तत्वों द्वारा समय समय पर मेवात क्षेत्र के आपसी भाईचारे को खराब करने की नाकाम कोशिशें की गई हैं। मेवात क्षेत्र के तेजी से हो रहे विकास को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। मेवात क्षेत्र को बदनाम करने की नाकाम कोशिशें की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी जलाभिषेक यात्रा का पूरे मेवात क्षेत्र में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन लोगों को सबक दिया जाएगा जो मेवात क्षेत्र के अमन-चैन व आपसी भाईचारे को खराब करने की कोशिशें करते हैं। 

ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी भी जोगीपुर रोड़ पर जलाभिषेक यात्रा के स्वागत में लगी है। वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ उसे निभाएंगे। 

   इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष समय चंद, प्रकाश, डाॅo हनीफ फिरोजपुर नमक, हाजी अकबर, अब्बास कोराली, अमर सिंह सरपंच, मुंशी मेवली, हनीफ, वाजिद अली, अल्ली प्रधान अड़बर, जाहुल आकेड़ा, संजय गर्ग बिट्टू, हाजी शौकत हुसैनपुर आदि के अलावा सैंकडों गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed