भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन को मिली एक ओर बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर

0

-भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन का नूँह पहुंचनें पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ किया जोरदार स्वागत 
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने बनाया उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड का प्रभारी 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा “संकल्प से सिद्धि मोदी सरकार” के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चौपाल कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक को उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 

   मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन का नूँह निवास पर पहुंचनें पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं व पार्टी के जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। 

    ज़ाकिर हुसैन ने इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी, केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली व भाजपा शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व आभार जताया है। 

ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री काल के सफल 11 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और इन 11 वर्षों में देश ने दुनिया में विकास व उन्नति में अलग ही पहचान बनाई है। आज भारत देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बना है और यह सब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के कमाल है। 

हुसैन ने कहा कि भारत देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकसित देशों की सूची में बढ़ रहा है तथा 2047 तक देश विकसित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *