नूँह से नौगांव बोर्डर तक सड़क को फोरलेन की स्वीकृति देने के लिए भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने जताया भाजपा का आभार

0

नूँह से नौगांव बोर्डर तक सड़क फोरलेन होने से मेवात क्षेत्र के विकास को मिलेगी निरंतर गति: ज़ाकिर हुसैन 
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि नूँह से नौगांव बोर्डर (NH-248 A) सड़क फोरलेन करने की माँग को भाजपा की केन्द्रीय सरकार ने मंजूरी दे दी है। बहुत जल्द इसका टेंडर करके काम शुरू हो जाएगा। इसकी जानकारी खुद केन्द्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने अपने फेसबुक अकाउंट से दी है। 

ज़ाकिर हुसैन ने मेवात क्षेत्र की इस बड़ी व पुरानी माँग को मंजूर करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी, पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा का तहेदिल से शुक्रिया व आभार जताया है। 

हुसैन ने कहा कि वे 2014 में जब नूँह से विधायक बनें थे तभी से मेवातवासियों की इस बड़ी मांग को उठाते आ रहे हैं। आखिरकार इस बड़ी माँग को भी केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।  

  उन्होंने कहा कि यह मेवातवासियों के लिए बड़ा खुशी का पल है। इस सड़क के फोरलेन होने से मेवात क्षेत्र के विकास को निरंतर गति मिलेगी। इसके निर्माण से यातायात सुगम होगा और मेवात क्षेत्र को आर्थिक मजबूती भी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed