भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पिंटू को दी मुबारक़बाद

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक़्फ़ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक व उनकी धर्मपत्नी नसीमा हुसैन एडवोकेट ने भाजपा कार्यालय, नूँह पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू से मिलकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।
ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक ने नवनियुक्त जिला महामंत्री जतिन बुसरी को भी मुबारक़बाद देते हुए कहा कि सुरेन्द्र सिंह पिंटू एक ईमानदार, संघर्षशील व पार्टी के बहुत वफादार कार्यकर्ता हैं। उन्हें दायित्व मिलने से नूँह जिले में पार्टी को ओर भी ज्यादा मजबूती मिलेगी।