सुरेन्द्र सिंह पिंटू को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने दी मुबारक़बाद

सोमवार को हरियाणा प्रदेश में भाजपा ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | सुरेन्द्र सिंह पिंटू उजीना को नूँह जिले की कमान सौंपी गई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह पिंटू के जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह पिंटू पार्टी के बहुत पुराने, ईमानदार, वफादार व मेहनती वरिष्ठ नेता हैं।उनके जिलाध्यक्ष बनने से नूँह जिले में भाजपा को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी । वह मनोहर लाल के मुख्यमंत्रित्व काल के पहले चरण में हरियाणा स्टाफ़ सेलेक्शन कमीशन के सदस्य भी रह चुके हैं।