भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर नायब सिंह सैनी को दी बधाई

0

नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा और तेजी से करेगा उन्नति: ज़ाकिर हुसैन 
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | बुधवार को पंचकूला में भाजपा मुख्यालय पर हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में आदरणीय नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता व लगातार दूसरी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन व उनकी धर्मपत्नी नसीमा हुसैन एडवोकेट ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दी।

  चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश और तेजी से उन्नति करेगा। पिछले 56 दिनों में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए थे अब उनके नेतृत्व में और तेजी आएगी। 

   हुसैन ने कहा कि मेवात क्षेत्र में उनके मुख्यमंत्री की खबर से खुशी का माहौल है। वो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले व सरल स्वभाव व मिलनसार व्यक्तितत्व के धनी हैं। उनकी कार्यशैली से प्रदेश का आम जन प्रभावित है। 

   उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन के नूंह निवास पर बुधवार को नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने की खबर के बाद मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *