नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में बनेगी तीसरी बार भाजपा सरकार : दीपक मंगला

0

City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दीपक मंगला ने कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा प्रदेश ने विकास के नए कीर्तिमान सेट किये हैं।  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रदेश के पिछड़े, किसान, युवा, मजदूर और महिला सशक्त करने का काम किया है।  प्रदेश की जनता का झुकाव भाजपा की तरफ है और प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। तिगांव विधानसभा को बड़े बहुमत से जीतेंगे  और गारंटी के साथ प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएंगे।

शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर तिगांव विधानसभा के सेहतपुर, सराय, खेडी और तिगांव मंडलों की मंडल स्तर की बैठकें हुईं। इन बैठकों में  विधायक दीपक मंगला, राजेश नागर, हरियाणा सरकार में चेयरमैन वेद फुला, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रेक्सवाल,  जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर, भारती भाकुनी, विस्तारक पूर्ण सिंह मेहता, बीएलए -1 विनोद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, विवेक मिश्रा, राकेश शर्मा, गिरिराज त्यागी व मंडल एवं बूथ के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यकतार्ओं से सीधा संवाद करते हुए दीपक मंगला ने कहा कि अब चुनाव का बिगुल बज चुका है। हमारी पार्टी कार्यकतार्ओं की पार्टी है, अब कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी है कि हर बूथ पर हमें जीत हासिल करनी है। नायब सरकार की योजनाओं और घोषणाओं के बारे में जन-जन को बताना है। श्री मंगला ने कहा कि हमारी सरकार ने 10 वर्षों में ऐतिहासिक काम किए हैं, जनहित में बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं जिनका लाभ भी लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारे भाजपा के कहने के लिए बहुत कुछ है, जबकि कांग्रेस के पास ऐसा काई मुद्दा नहीं है जिसके दम पर वह जनता के बीच जा सके।

गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में झूठ का सहारा फिर से लेगी। हमें कांग्रेस की झूठ की पोल खोलनी है और अपनी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है।

हरियाणा सरकार में चेयरमैन वेद फुला ने कार्यकतार्ओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और कार्यकर्तओं के दम पर ही भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथ का कार्यकर्त्ता चुनाव जीतने में सक्षम है।  बूथ के कार्यकतार्ओं की सक्रियता से ही पार्टी संगठन को मजबूती मिलती है। कार्यकर्त्ता अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए ईमानदारी और निष्ठां के साथ काम करेंगे तो तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

सभी 6 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे : वोहरा

समाचार गेट ब्यूरो, फरीदाबाद

ााजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने बैठकों में कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में कुछ दिन बचे हैं और मंडल और बूथ के सभी कार्यकर्त्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता से संवाद करें और केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पंहुचाएं । श्री वोहरा ने कहा कि फरीदाबाद में भाजपा का संगठन बहुत मजबूत हैं । भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है, और कार्यकतार्ओं के समर्पण और मेहनत से ही हम आगामी चुनाव में फरीदाबाद की सभी 6 सीटों पर चुनाव जीत कर नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश में सरकार बनायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *