भाजपा सरकार ने दस सालों में की बडखल क्षेत्र की कायाकल्प: धनेश अदलक्खा

0

भाजपा प्रत्याशी को चुनावी अभियान के दौरान मिला लोगों का अपार समर्थन
City24news/संजय शर्मा
फरीदाबाद।
 बडखल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा को मिल रहे छत्तीस बिरादरी के समर्थन से उनकी स्थिति दिनोंदिन मजबूती होती जा रही है। अपने चुनावी अभियान के तहत धनेश अदलक्खा ने एसजीएम नगर, एसी नगर, सेक्टर-46, एनआईटी-2 डी ब्लाक, तीन नंबर पुलिया नेहरू कालोनी में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह धनेश अदलक्खा को लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया और उन्हें भरोसा दिलाया कि बडखल के समुचित विकास के लिए वह फिर से कमल खिलाने का काम करेंगे। सभाओं में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठे वायदे नहीं करती बल्कि जो वायदा करती है, उसे बखूबी निभाती भी है। पिछले दस सालों के दौरान हरियाणा में भाजपा ने जो विकास का पहिया चलाया, वह सभी 90 विधानसभाओं में समान रुप से चला। आज शहरी क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र हर जगह विकास ही विकास नजर आता है। उन्होंने बडखल क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दस सालों में यहां भी भाजपा सरकार ने विकास में कोई कोर कसर बाकि नही छोड़ी। सडक़ों का जाल बिछाया, अतर्राष्ट्रीय स्तर का बस अड्डा बनवाया, ऐतिहासिक बडखल झील को भरने का काम किया, साथ ही साथ पूरे क्षेत्र के साथ-साथ सैनिक कालोनी में सडक़ों का जाल बिछाया, लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भरसक प्रयास किए। अदलक्खा ने कहा कि भाजपा ने भय, भ्रष्टाचारमुक्त शासन लोगों को दिया, बिना पर्ची खर्ची नौकरियां दी, जबकि कांग्रेस राज में नौकरियों की बंदरबांट होती थी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बडखल के विकास और प्रदेश के सुरक्षित भविष्य के लिए पांच अक्टूबर को कमल का बटन दबाएं और प्रदेश में फिर से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का काम करे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, निवर्तमान महापौर सुमन बाला, पूर्व पार्षद सरदार जसवंत सिंह, मनोज नासवा, अमित आहुजा आदि अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *