भाजपा सरकार ने नदियों को पुनर्जीवित किया

0

City24news@अशोक कौशिक 

नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के बहुउद्देशीय हॉल में शुक्रवार को दोहान उत्सव 2024 का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के मंत्री ओमप्रकाश यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री ओमप्रकाश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।

श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से प्राकृतिक संसाधनों का विशेष रूप से नदियों में पानी डालने का काम जोर-शोर से हो रहा है। इसी कड़ी में दोहान नदी को और कृष्णावती नदियों को पुनर्जीवित किया गया है। दोनों नदियों की उत्पत्ति राजस्थान से होकर के हरियाणा और पटौदी के डहर तक जाती है और बाद में जाकर यमुना में इनका जल मिल जाता है।

इस  सम्पूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य  डॉ. पूर्ण प्रभा ने की। उन्होंने कहा कि  महाविद्यालय में लगातार शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां और विधार्थियों के कल्याणकारी योजनाएं को प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दोहान उत्सव को बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।कार्यक्रम आयोजन सचिव डॉ . योगेश यादव,  उपप्राचार्य डॉ जेएस मोर, डॉ.सतीश सैनी, डॉ.अनीश यादव , एम.एस मुद्गिल, डॉ भारत भूषण, डॉ. दिनेश यादव, डॉ.अनीश आदि उपस्थित रहे। 

महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ग़ज़ल भजन, ग्रुप डांस,सोलो डांस का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया। विभिन्न विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कुछ बच्चों को पुरस्कार माननीय मंत्री ने भी प्रदान किया। 

इस अवसर पर मंत्री के निजी सचिव गजेंद्र यादव भी उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ मीना यादव ने किया।

निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ हवा सिंह आशीष कुमार व श्रीमती पूनम राव ने की।

कार्यक्रम पुरस्कार वितरण में डॉ जयपाल की विशेष भूमिका रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा और महाविद्यालय स्तर पर कई दिनों से जोर-शोर से इसकी तैयारी चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed