भाजपा सरकार ने पृथला के हर क्षेत्र का किया विकास : नयन पाल रावत

City24news/ब्यूरो
पृथला| विधायक नयन पाल रावत ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जो विकास से अछूता रहा हो । एक तरफ देश भक्तों की पार्टी भारतीय जनता पार्टी और एक तरफ भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए प्रधानमंत्री मोदी जरूरी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कृष्णपाल गुर्जर को इस बार 10 लाख से अधिक वोटों से जीताकर मोदी के पास भेजना है।
चन्द्र भाटिया के सुपुत्र रोहित भाटिया ने आज यहां भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन्हें पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक नयनपाल रावत, राजेश नागर, नरेन्द्र गुप्ता, दीपक मंगला, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा एवं चरण सिंह तेवतिया, लोकसभा संयोजक अजय गौड़, पूर्व ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंह, जिला परिषद् के चेयरमेन विजय लोहिया, उप चेयरमेन धर्म चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर, सुखबीर मलेरना, जिला सचिव सुनीता बघेल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव अलावलपुर, प्रवक्ता बिजेन्द्र नेहरा, दीपक डागर, चेयरमेन हुकम सिंह भाटी, विनोद भाटी, कुलबीर देशवाल, मंडल अध्यक्ष हरीश धनखड़, पवन चौधरी, भूपेन्द्र रावत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू ठाकुर, पवन रावत, शोभित अरोड़ा, राजबाला सरधाना, मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता सीमा भरद्वाज, लखमी चन्द भरद्वाज और भाजपा कार्यकर्ता, गांवों के सरपंच, और इलाके के गणमान्य लोग मौजूद रहे।