भाजपा फरीदाबाद द्वारा हर मंडल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्यता और उल्लास के साथ मनाया गया

0

11वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा फरीदाबाद ने सभी मंडलों में किया भव्य योग शिविरों का आयोजन
सिटी24न्यूज/ओम यादव
फरीदाबाद। विश्व भर में 21 जून को मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर, देश के यशस्वी और दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद ने जिले के प्रत्येक मंडल में अत्यंत भव्य एवं अनुशासित योग कार्यक्रमों का आयोजन किया।

इन आयोजनों में भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, योग साधकों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योग शिविरों का संचालन अनुभवी एवं प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विविध योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियाँ सिखाईं।

भाजपा ज़िला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि “योग एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है मिलन – आत्मा, शरीर और मन का पूर्ण एकत्व। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि यह जीवन को संतुलित, सकारात्मक और अनुशासित बनाने की कला है। यह साधना वह ऊर्जा प्रदान करती है जो साधक को रोगों से दूर रखती है और जीवन भर स्वस्थ, जागरूक और सक्रिय बनाए रखती है।”

इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष श्री रामपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में जिला स्तर पर आयोजित खेल परिसर सैक्टर-12 के योग शिविर में भाग लिया और सभी को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। फरीदाबाद के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें स्थानीय लोगों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।

इन शिविरों में केंद्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा सरकार के मंत्री श्री विपुल गोयल, विधायक श्री राजेश नागर, विधायक धनेश अद्लक्खा, महापौर प्रवीण जोशी, संदीप जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा,मनोज वशिष्ठ, भाजपा के प्रदेश, ज़िला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद और सैकड़ों की संख्या में योग प्रेमियों ने भाग लिया और योग के प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

श्री पंकज पूजन रामपाल ने अपने संबोधन में कहा: “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2015 से 21 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी गई। आज यह दिन भारत की आध्यात्मिक धरोहर को विश्व के 8 अरब लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बन गया है – यह हमारे सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।”

श्री पंकज पूजन रामपाल ने यह भी कहा कि योग मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का एक संपूर्ण साधन है। योगाभ्यास से न केवल शरीर मजबूत होता है, बल्कि मस्तिष्क में स्पष्टता, आत्मा में संतुलन और जीवन में उमंग का संचार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *