भाजपा  प्रत्याशी कुंवर संजय सिंह की पत्नी वंदना सिंह ने डोर टू डोर वोट की अपील की

0

पति संजय सिंह की पत्नी वंदना सिंह ने गांव इंडरी में  किया जनसंपर्क अभियान, अबकी बार नूंह में भी खिलेगा कमल: वंदना सिंह 
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | नूंह विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कुंवर संजय सिंह का दिन प्रतिदिन जनाधार बढ़ता ही जा रहा है। विधानसभा की युवा पीढ़ी और बुजुर्गो में इतना जोश व उत्साह पहली बार देखने को मिल रहा है। बृहस्पतवार  को कुंवर संजय सिंह की धर्म पत्नी  वंदना सिंह ने गांव इंडरी में डोर टू डोर जनसंपर्क कर अपने पति कुंवर संजय सिंह के लिए वोट करने की अपील की।  इस दौरान गांव के लोगो ने वंदना  सिंह का भव्य स्वागत किया और भरपूर समर्थन का भरोसा दिया। उन्होंने कहा की  उनके पति कुंवर संजय सिंह को विधानसभा के  लोगो का अपार जन समर्थन मिल रहा है।  वंदना सिंह ने कहा कि हर जगह लोगों का इतना प्यार व समर्थन मिल रहा है  जससे साफ जाहिर होता है की  हरियाणा के नूंह में अबकी बार कमल खिलेगा और तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है और हरियाणा प्रदेश  फिर नॉन स्टॉप विकास की राह पर चलेगा। उन्होंने कहा की केवल ये जोश जज़्बा हमें आगामी 5 अक्तूबर तक बरकरार रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *