फिरोजपुर झिरका से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक नसीम अहमद ने लाल कुआं चौक पर चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | चुनाव के नजदीक आते ही क्षेत्र में सभी पार्टियों के नेता सक्रिय हो गए हैं, इसी कड़ी में नूंह जिला के फिरोजपुर झिरका से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक नसीम अहमद ने रविवार को शहर के लाल कुआं चौक पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान भाजपा नेता ने फिरोजपुर झिरका शहर में कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जगह-जगह पर भाजपा नेता का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उनको ज्यादा से ज्यादा वोट देने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस मौके पर पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा कि चुनाव में बहुत कम समय बचा है इसलिए सभी कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के हर गांव शहर में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि वह और उनके परिवार ने हमेशा विधानसभा क्षेत्र में 36 बिरादरी के लोगों की सेवा की है। क्षेत्र के लोगों ने हमेशा उनको अपना सहयोग दिया है आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर अब कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाए, जिससे जनता उनको अपना वोट देकर विजई बनाएं। 

नसीम अहमद ने कहा कि सबका साथ सबका विकास नारे को लेकर भाजपा पार्टी ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह सब केंद्र प्रदेश सरकार की नीतियों से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि मेवात जिला पिछड़ा क्यों रहा इसके पीछे क्या कारण रहे यह सभी जानते हैं केंद्र के साथ प्रदेश में 10 साल को छोड़कर हमेशा कांग्रेस का राज रहा दूसरी पार्टियों ने कांग्रेस का साथ दिया लेकिन उन्होंने कभी विकास की बात नहीं की। आज देश प्रदेश के साथ मेवात क्षेत्र में एक बदलाव की लहर चल रही है सभी लोग चाहते हैं कि विकास हो और उनके बच्चे पढ़ लिख करके आगे बढ़े। काबिलियत के आधार पर नौकरी देकर युवाओं को भाजपा ने आगे बढ़ाने का कार्य किया। कांग्रेस कार्यकाल में मेवात जिले के युवाओं को नौकरी लगने के लिए काफी रकम देनी पड़ती थी आज भाजपा ने सब आसान कर दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क व चिकित्सा आदि के क्षेत्र में भाजपा ने अभूतपुव कार्य किए है तो थानों तहसीलों से दलालों के राज को भी खत्म किया है। हर कार्य को ऑनलाइन कर पूरी तरह से प्रदर्शित लागू की है इससे भ्रष्टाचार का पूरी तरह से खत्म हुआ है। इसलिए भाजपा की नीतियों से लोग आए दिन उनके साथ जुड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र के लोगों ने उनको विधायक बनने का मौका दिया तो वह क्षेत्र की तकदीर को बदलने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर झिरका विधानसभा उनका अपना घर है और यहां के लोगों ने हमेशा उनको अपना प्यार दुलार दिया है पीछे भी वह विधायक बने थे लेकिन उसे समय वह सरकार में नहीं थे ऐसे में प्रदेश में आने वाली सरकार भाजपा की होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कुछ लोग आपको बरगलाने का कार्य करेंगे लेकिन आप सबको अपने धैर्य का परिचय देना है और शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में सहयोग कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *