भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह ने वार्ड-10 सेे भरा नामांकन

City24news/जितेन्द्र सिंह
फरीदाबाद। नगर निगम चुनाव में वार्ड-10 से भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह ने आज विधायक सतीश फागना, भाजपा नेता कविन्द्र चौधरी, मनोज बालियान, अशोक पांचाल, जिला महामंत्री संदीप जोशी, संजीव शर्मा, गीता शर्मा आदि की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र भरा। जानकारी के लिए बता दें कि मेयर प्रत्याशी के साथ भाजपा के सभी 46 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस अवसर पर प्रत्याशी भगवान सिंह ने कहा कि हमारे उत्साहित कार्यकर्ता हर वार्ड में कमल खिलाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को मान सम्मान दिया है। यही कारण है कि महिलाओं ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में खुलकर वोट की, और इस बार नगर निगम चुनाव में भी कमल का फूल खिलाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।