बव्वा ग्राम विकास समिति ने अनावश्यक खरपतवार पर अंकुश के लिए चलाया स्प्रे अभियान

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना के समीपवर्ती गांव बव्वा में सामाजिक संगठन ग्राम विकास समिति की ओर से मंगलवार को खरपतवार नाशक अभियान चलाया गया। जिसके चलते उन्होंने गांव के सार्वजिक स्थानों तथा स्वर्गआश्रम में बेशुमार खडे खरपतवार पर स्प्रे किया। समिति के अध्यक्ष कमल सिंह ने बताया कि बारिश के चलते कच्चे रास्तों एवं अन्य स्थानों पर कांग्रेस घास सहित विभिन्न प्रकार के पौधे उग गए जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया। इन पौधों पर जहरीले विषाणु पनप रहे थे जिससे बिमारी पनपने की आशंका उत्पन्न हो रही थी। अनावश्यक खरपतवार पर स्प्रे का छिडकाव कर अंकुश लगा दिया गया। इस मौके पर समिति के उप प्रधान राजेंद्र सिंह, सचिव राजीव कुमार, अनिल शर्मा, कृष्ण कुमार उपस्थित थे।
कनीना-बव्वा में स्वार्ग आश्रम में अनावश्यक खरपतवार पर स्प्रे करते समिति के सद्स्य।