बलदेव शास्त्री मच्छगर सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्त हुए

City24news/ब्यूरो
बल्लभगढ़| बलदेव शास्त्री गुरुकुल प्रभात आश्रम मेरठ के स्नातक है।उनकी प्रथम नियुक्ति पलवल के गांव धतीर में हुई थी।आज 32 वर्ष 5 महीने की लम्बी सेवा के बाद बल्लभगढ़ के मच्छगर गांव के सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्त हुए है। उनका सेवानिवृत्त समारोह गांव मच्छगर के सरकारी स्कूल के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समारोह में जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद सामाजिक संस्था के प्रधान सन्तसिहं हुड्डा व प्रवक्ता रोहित कुमार ने टीम सहित स्मृति चिन्ह भेंट कर बलदेव शास्त्री जी को सम्मानित किया। संस्कृत के अध्यापक डाक्टर मनुबोध शास्त्री , प्रमोद शास्त्री व अर्जुन देव शास्त्री ने भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के मुख्य अध्यापक अनिल कुमार व सुषमा रानी ने शास्त्री जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं देते हुए बंधाईया दी ओर अतिथि का आभार व्यक्त किया।समारोह में सभी ने शास्त्री जी की दीर्घायु की प्रार्थना कर बंधाईया व शुभकामनाएं दी।समारोह में मुख्य रूप से विद्यालय के मुख्य अध्यापक अनिल कुमार व सुषमा रानी, प्रवक्ता शानो त्यागी, अनिल शर्मा,गुरमुख व विद्यालय के समस्त अध्यापकण ओर गांव के गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद थे।