उनिंदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

0

City24news@अशोक कौशिक 

नारनौल। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल में अटेली के नजदीकी गांव उनिंदा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ में महिलाओं को आर्टिफिशियल हैंडमेड जूलरी बनाना भी सिखाया। 

रिचा क्राफ्ट की संचालक रिचा गर्ग ने महिलाओं को बताया कि किस तरह से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज में एक बदलाव ला सकती हैं।

उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं आत्मनिर्भर रहेंगी तो उन पर होने वाली घरेलू हिंसा काफी हद तक बंद हो जाएंगी। उन्होंने महिलाओं को डीसी मोनिका गुप्ता द्वारा चलाई गई मेरी लाडू म्हारी शान, मेरी प्यारी मेरी प्यारी लाडो जैसे अभियान के तहत जानकारी दी।

 रिचा ने महिलाओं को बताया कि आज भी हमारे समाज में देखा जाता है की कन्याओं को भ्रूण में ही मार दिया जाता है। महिलाओं का कहना है कि वह अपने गर्भ में पल रहे भ्रूण को मारना नहीं चाहती परंतु परिवार के दबाव में आकर उन्हें ऐसा करना पड़ता है। अगर महिलाएं आत्मनिर्भर रहेगी तो उनमें आत्मविश्वास आएगा कि वह अपनी वह अपने बच्चों की स्वयं रक्षा कर सकती है। उन पर जो अत्याचार होते हैं उनमें बहुत ज्यादा कमी आ जाएगी। महिलाओं का आत्मनिर्भर व सशक्त समाज में ही नहीं बल्कि देश में भी एक बदलाव आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *