महिला सुरक्षा को लेकर कनीना के अस्पताल में किया जागरूकता शिविर का आयोजन

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | महिला चिकित्सा एवं सुरक्षा को लेकर उप नागरिक अस्पताल कनीना में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रेनू वर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों व आशा-वर्करों को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में आशा वर्कर यूनियन ने लड़कियों की सुरक्षा, शिक्षा तथा चिकित्सा सम्बंधी अधिकारों के प्रति जागरूक कर लिंगानुपात में सुधार करने का आव्हान किया। डॉ रेणु वर्मा ने लड़कीयो के अधिकारों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रुण हत्या समाज के माथे पर कंलक है। इस बुराई पर अंकुश लगाने के लिए सामुहिक रूप से प्रयास करने जरूरी हैं। ब्लाक आशा कोर्डिनेटर दिनेश कुमार ने कहा कि समाज के प्रचलित रूढ़िवादी सोच में बदलाव आने से लड़कियां अंतरिक्ष का सफर तय कर रही हैं वहीं ब्यूरोक्रेसी व राजनीति के शिखर पर पंहुच रही हैं। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर बल दिया। इस मौके पर महिलाएं व विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे।
कनीना-उप नागरिक अस्पताल कनीना में आयोजित शिविर में महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करती एसएमओ रेनु वर्मा।