News Room

होली के अवसर पर बत्रा हॉस्पिटल फरीदाबाद ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

समाचार गेट/ब्यूरो फरीदाबाद। बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल फरीदाबाद द्वारा सेक्टर 55 हाउसिंग बोर्ड के शिव मंदिर में स्वास्थ्य जांच...

शहीदों के बलिदान के कारण हम आजाद हुए -राजेश नागर 

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद |तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, यह सब शहीदों के बलिदान के कारण है।वह यहां गांव बहादरपुर में शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा स्थापना समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि आजादी सबसे कीमती चीज है इसे हमारे लिए कमाने के लिए हमारे पुरखों ने बलिदान दिए, जेलों में गए और यातनाएं सहीं। इनमें भी शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। आज इन तीनों के बलिदान का दिन है। हमें अपने क्रांतिकारियों को कभी भी नहीं भूलना चाहिए और उनके चरित्र को हमेशा अपने दिलों में याद रखना चाहिए। नागर ने कहा कि हमारे देश की आजादी में शहीद भगत सिंह का बड़ा योगदान है। इसके लिए हमें उनका हमेशा ऋणी रहना चाहिए। विधायक राजेश नागर ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को स्थापित कर गांव के लोगों ने बड़ी मिसाल पेश की है। आज जब लोगों में अलग अलग तरह के भाव पैदा हो रहे हैं। वहीं गांव बहादरपुर के लोगों ने शहीद की प्रतिमा को स्थापित कर सबका दिल जीत लिया है। नागर ने कहा कि आज भाजपा की सरकारों में देश के असली योद्धाओं को सम्मान प्राप्त हो रहा है, पदम पुरस्कार मिल रहे हैं और भारत रत्न मिल रहे हैं। नागर ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव का समय है। हमारे वर्तमान सांसद एवं केंद्र में मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को भाजपा ने तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। आप लोगों ने उन्हें पिछली दो बार भी बड़ी मात्रा में मतदान कर विजयी बनाया है और इस बार भी आप उन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताकर संसद भेजें। जिससे कि देश में विकास का पहिया अपनी गति से चलता रहे। उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें, मैं आपके हर दुख तकलीफ के लिए साथ बैठा हूं। इस मूर्ति की स्थापना शहीद भगत सिंह क्लब बहादरपुर द्वारा की गई है। इस अवसर पर सरपंच सूरजपाल भूरा, ब्लॉक मैंबर सुनील कुमार, सुखबीर अधाना, ब्लॉक मैंबर जय भगवान, बिजेंद्र नंबरदार, चौधरी रमेश, चौधरी सतबीर, चौधरी हरपाल, चौधरी गजराज, संजय कौशिक, शीशपाल चौधरी, शहीद भगत सिंह क्लब बहादरपुर के सदस्य चिराग, अरुण, कपिल, सोनू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

भाजपा फरीदाबाद ने मनाया शहीदी दिवस, भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

राजकुमार वोहरा ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की गौरव गाथा का किया बखान युवाओं को लेनी चाहिए  शहीदों के जीवन...

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ वार्षिक स्कॉलरशिप उत्सव

विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित, स्कॉलरशिप में 70 प्रतिशत छात्राएं रहीं आगे : दीपक यादव होली भाई-चारे का त्यौहार, होली पर्व...

कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त : जिलाधीश नेहा सिंह

City24news@जयोति खंडेलवाल पलवल| 23 मार्च। जिलाधीश नेहा सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा 22(।) व 23 (॥) के तहत...

विपक्ष की आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा सरकार : हरेंद्र भाटी 

केजरीवाल की गिरफ्तारी व कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर की आप नेताओं ने की निंदा City24news@फरीदाबाद ब्यूरो फरीदाबाद। मुख्यमंत्री अरविंद...

आरोपियों से 2 देशी कट्टा एवं एक बटन दार चाकू बरामद

City24news@ज्योति खंडेलवाल पलवल | पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार डॉ अंशु सिंगला, पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल नेतृत्व...

नीलगाय का वध वारदात में शामिल एक आरोपी पर कसा शिकंजा

City24news@ज्योति खंडेलवाल पलवल | पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल डॉक्टर अंशु सिंगला के कुशल नेतृत्व...

सरकारी मशीनरियों का दुरुपयोग कर रही है भाजपा सरकार:- करण दलाल

City24News@ भावना कौशिशफरीदाबाद |  कांग्रेस नेता वेदपाल दायमा के सैक्टर-10 स्थित कार्यालय पर वर्तमान में बीजेपी नित केंद्र एवं हरियाणा सरकार...

पेड़ काटे जाने पर होली नहीं मनाएगा सेक्टर-18-ए RWA

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद | सेक्टर 18A स्थित चांदी वाली धर्मशाला के पास रोड किनारे पर शुक्रवार रात को कुछ अनजान लोगों ने एक हरे-भरे पेड़ को काट दिया। इस पेड़ को...