News Room

एक सेहतमंद व्यक्ति ही लक्ष्य को प्राप्त करता है – राजेश नागर

विधायक राजेश नागर ने निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का किया उद्घाटन  City24news/फरीदाबाद ब्यूरो फरीदाबाद| तिगांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल में एकॉर्ड अस्पताल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।इसका उद्घाटन तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने किया। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि एक सेहतमंद व्यक्ति ही अपने जीवन में तय किए लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है क्योंकि बीमारी और रोगी व्यक्ति अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ काम नहीं कर पाता है। लेकिन जो व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ होता है कि वह योजनाओं को बना भी सकता है और उन्हें लागू भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि सेहत को अपनी प्राथमिकता में शामिल करें और कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत योग्य चिकित्सक से जांच करवाएं जिससे समय रहते बीमारी को पकडक़र उसका निदान किया जा सके। नागर ने लोगों से अपील की कि वह खुद को स्वस्थ रखने के लिए प्रात: टहलने का नियम बनाएं और अच्छा भोजन करें। शिविर में पेट, आंतों, लिवर रोगों, दिमाग और स्पाइन रोगों, श्वास रोग, महिला रोगों की निशुल्क जांच की गई वहीं बीपी, सुगर, ईसीजी, हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस बी एवं सी की भी जांच की गई। इस अवसर पर डॉ आरसी सोनी, तिगांव के सरपंच विक्रम प्रताप नागर, अमन नागर, अजय पाल, खलीफा धर्मवीर, सतराम नागर, विनोद भड़ाना, पवन बीडीसी, जगदीश मैंबर, राजकुमार मैंबर, दुष्यंत पंडित, पहलवानजी, सुनील बीडीसी, ईश्वर यादव, नरेश मैंबर आदि अनेक लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विद्यार्थियों ने नांगल मोहनपुर में निकाली मतदाता जागरूता रैली

City24news@सुनील दीक्षित कनीना | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल मोहनपुर में मंगलवार को प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं में...

10 किलोमीटर मैराथन में लडकियों ने मारी बाजी

जीतो मैराथन में भूमि, दीक्षा भारद्वाज और कामिनी बनी मैराथन विजेता समाचार गेट/ब्यूरो फरीदाबाद। डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में जीतो संस्था...

आयुष्मान खुराना लोकसभा इलेक्शन के लिए जागरूकता अभियान का हिस्सा

City24News@ भावना कौशिशनई दिल्ली।  आयुष्मान खुराना ने अपने नवीनतम वीडियो के माध्यम से वोटर्स को जागरूक करके चुनाव में भाग लेने...

सुश्री शेफाली शरण ने प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला

City24News@ भावना कौशिशनई दिल्ली।श्रीमती शेफाली बी. शरण ने कल श्री मनीष देसाई की सेवानिवृत्ति के बाद आज पत्र सूचना कार्यालय...