64वीं नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप रांची झारखंड में एथलेटिक्स हरियाणा केखिलाड़ियों ने जीते 8 पदक।

-हरियाणा राज्य के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण पदक,4 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक जीते।
City24news/नरवीर यादव
झारखंड | मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड फरीदाबाद के द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार 64वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन बिरसा मुंडा स्टेडियम रांची झारखंड में 27 सितम्बर से 30 सितंबर तक आयोजित किया और एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि सीमा भिवानी ने डिस्कस थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
संजना रोहतक ने 1500 और 3000 मीटर दौड़ में जीते 2 रजत पदक।
शिक्षा चरखी दादरी ने शाट पुट में जीता रजत पदक।
निर्भय सिंह भिवानी ने डिस्कस थ्रो में जीता रजत पदक।
सान्या यादव महेंदरगढ ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य पदक।
दीपिका फतेहाबाद ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 54 मीटर 86 सैंटीमीटर की दमदार थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता।
लांग जंप में मो साजिद फरीदाबाद ने स्वर्ण पदक जीता।
टाटा टिस्कान सीनियर मैनेजर प्रतिमा राव उत्तर ने कहा कि 64वीं नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स रांची झारखंड में खेलने गई एथलेटिक्स हरियाणा की 81 एथलीट खिलाड़ियों और टीम आफिसियल को अच्छी गुणवत्ता वाली स्पोर्ट्स किट टाटा टिस्कान के द्वारा प्रदान की गई और टाटा टिस्कान के समस्त पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, टीम मैनेजर जसवंत सिवाच और टीम कोच अजय सहरावत ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने पर शुभकामनाएं प्रदान की।