हरियाणा स्टेट गेम्स में रोहतक जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण पदक और 5 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक सहित 7 पदक विजेता बनकर जिले का गौरव बढ़ाया।

0

City24News/ओम यादव
गुरुग्राम
| ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स इवेंट के समापन दिवस पर हरियाणा ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बैनीवाल,रोहित पुंडीर एग्जीक्यूटिव सदस्य हरियाणा ओलम्पिक संघ,रवि यादव आई आर एस,एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान, भारतीय हैंडबॉल संघ अध्यक्ष महेश चौहान और एथलेटिक्स हरियाणा निदेशक नरेंद्र मोर के द्वारा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं प्रदान की।

दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 27वें हरियाणा ओलम्पिक गेम्स का आयोजन 2 नवंबर से 8 नवम्बर तक हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है एवं ट्रैक एंड फील्ड इवेंट एथलेटिक्स गेम्स ताऊ देवीलाल खेल परिसर गुरुग्राम में 4 नवंबर से 6 नवंबर तक आयोजन किया गया।

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया किहरियाणा राज्य के सभी जिलों के एथलीट खिलाड़ियों ने उम्दा खेल प्रदर्शन कर अपने अपने जिले के लिए पदक विजेता बनकर गौरव बढ़ाया।

सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहतक के एथलीट खिलाड़ियों ने पूर्ण अनुशासन में रहते हुए रिया वर्मा ने शाटपुट इवेंट में स्वर्ण पदक,100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कैलाश सिंह ने रजत पदक,अनिल कुमार ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक,ट्रिपल जंप में अजय ने रजत पदक और हाई जंप में चेल्सी ने रजत पदक जीता। रामकेश ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक विजेता बनकर जिले का नाम रोशन किया।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स में एथलेटिक्स खेल में इन जिलों के एथलीट खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाकर पदक तालिका में दिलाया स्थान।

सोनीपत
गोल्ड मेडल 11
सिल्वर मेडल 7
बरोंज मेडल 4

भिवानी
गोल्ड मेडल 9
सिल्वर मेडल 4
बरोंज मेडल 5

फ़रीदाबाद
गोल्ड मेडल 5
सिल्वर मेडल 2
बरोंज मेडल 4

रोहतक
गोल्ड मेडल 4
सिल्वर मेडल 4
बरोंज मेडल 1

झज्जर
गोल्ड मेडल 2
सिल्वर मेडल 3
बरोंज मेडल 2

हिसार
गोल्ड मेडल 1
सिल्वर मेडल 5
बरोंज मेडल 4

जींद
गोल्ड मेडल 5
सिल्वर मेडल 2
बरोंज मेडल 2

चरखी दादरी
गोल्ड मेडल 4
सिल्वर मेडल 2
बरोंज मेडल 2

पानीपत
गोल्ड मेडल 1
सिल्वर मेडल 1
बरोंज मेडल 2

एथलेटिक्स हरियाणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र बांगर, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत,मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा, कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच,विकास गहलावत सदस्य, हनुमान सिंह एथलेटिक्स कोच एवं जगदीप सिंह उर्फ सन्नी पानीपत के द्वारा सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने पर बधाई देते हुए भविष्य में और भी अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed