60वीं नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप रांची झारखंड में अजय कुमार हरियाणा ने 6 किलोमीटर दौड़ में जीता रजत पदक।
City24News/ओम यादव
झारखंड | राजकुमार मिटान ग्रीवेंस कमेटी सदस्य एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,हरियाणा टीम मैनेजर विकास गहलावत और मंदीप टीम कोच ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
देवेन्द्र कौर सिरसा ने 4 किलोमीटर दौड़ में 15 मिनट 38 सेकेंड और 65 माइक्रोन का समय देकर 5वां स्थान प्राप्त किया।
18 साल लडका आयु वर्ग 6 किलोमीटर दौड़ में अजय कुमार अम्बाला ने 19 मिनट 30 सेकेंड और 46 माइक्रोन का समय देकर रजत पदक विजेता बनकर भारतवर्ष में हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया।
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा के अनुसार 60वीं नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप का एक दिवसीय आयोजन रांची झारखंड में 24 जनवरी को किया गया और इस नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा से 16 महिला एवं 16 पुरुष सहित कुल 32 एथलीट खिलाड़ियों ने भाग लिया और हरियाणा टीम का टीम मैनेजर विकास गहलावत सोनीपत एवं टीम कोच मंदीप सोनीपत को नियुक्त किया गया।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल हरियाणा ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (ए एफ आई) के द्वारा 60वीं नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप का एक दिवसीय आयोजन रांची झारखंड में 24 जनवरी को किया गया।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 साल आयु वर्ग 6 किलोमीटर दौड़ में अजय कुमार अम्बाला ने 19 मिनट 30 सेकेंड और 46 माइक्रोन का समय देकर रजत पदक जीता और हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया,इस दौड में दक्षवीर मध्यप्रदेश ने 19 मिनट 29 सेकेंड और 58 माइक्रोन के साथ स्वर्ण पदक जीता एव 19 मिनट 31 सेकेंड और 30 माइक्रोन के साथ राज सिन्हा बिहार ने कांस्य पदक जीता।
20 साल लडका 8 किलोमीटर दौड़ में सुमित सोनीपत,अक्षय रोहतक, अंकित रोहतक, नवरत्न रेवाड़ी और शुभम करनाल एवं गुरदीप सिंह पानीपत की टीम ने 75 अंक के स्कोर के साथ हरियाणा राज्य को तीसरा स्थान दिलाया, पहले स्थान पर 22 अंक के स्कोर के साथ उत्तरप्रदेश ने और 45 अंक के स्कोर के साथ महाराष्ट्र टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
देवेन्द्र कौर सिरसा ने 4 किलोमीटर दौड़ में 5वां स्थान प्राप्त किया,इस दौड में दीपिका राजस्थान ने पहला स्थान और खुशबू राजस्थान ने दूसरा स्थान एवं रोहिणी कलूरा उत्तराखंड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
16 साल लडका वर्ग 2 किलोमीटर दौड़ में सौरव हरियाणा ने 5वां स्थान प्राप्त किया और इस इवेंट में पहला और दूसरा स्थान उत्तरप्रदेश ने और तीसरा स्थान महाराष्ट्र ने प्राप्त किया।
16 साल लड़की 2 किलोमीटर दौड़ में गुनगुन दलाल हरियाणा ने चौथा स्थान प्राप्त किया, आरजू हरियाणा ने सातवां स्थान और इस इवेंट में कर्नाटक ने पहला, उत्तरप्रदेश ने दूसरा और तमिलनाडु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
20 साल लड़की आयु वर्ग में 6 किलोमीटर दौड़ में महाराष्ट्र पहले स्थान,कर्नाटक दूसरे स्थान पर और हिमाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर एवं हरियाणा पांचवें स्थान पर रहा।
महिला वर्ग में 10 किलोमीटर रेस में रेलवे पहला स्थान पर,उत्तर प्रदेश दूसरा स्थान पर और केरला तीसरे स्थान पर एवं हरियाणा पांचवें स्थान पर रहा।
पुरुष वर्ग में 10 किलोमीटर रेस में रेलवे ने पहला स्थान, उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान और राजस्थान में तीसरा स्थान एवं हरियाणा ने छठा स्थान प्राप्त किया।
