वंदे मातरम् चर्चा की कार्यवाही देखने पहुंचे अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व आर्यन जैन
-केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात
समाचार गेट/संजय शर्मा
फरीदाबाद। शहर के प्रसिद्व युवा उद्योगपति व अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व आर्यन जैन ने भारतीय लोकतंत्र के नए मंदिर संसद भवन में वंदे मातरम चर्चा की कार्यवाही को देखा। वंदे मातरम् चर्चा की कार्यवाही देखने के बाद उन्होनें केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और लंच भी किया। आशीष जैन ने मंत्री जी को बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में उद्योगपतियों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है और सभी खुश है। प्रदेश में भाजपा की नायब सरकार भी बहुत अच्छी चल रही है। आशीष जैन ने बताया कि यह मोदी जी ही है जिनके कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की और तेजी से अग्रसर है। उन्होनें कहा कि फरीदाबाद के सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी समय समय पर उद्योगपतियों संग बैठक कर उनकी समस्याओं को सुुनकर शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराते है। इसके अलावा हरियाणा सरकार में केबीनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्यमंत्री राजेश नागर भी हरियाणा के उद्योगों की तरक्की करने में लगे है। आशीष जैन ने बताया कि वे निर्यात करते है हालांकि अमेरिकी टेरिफ के बाद व्यापारियों की परेशानियां कुछ बढ़ी है लेकिन दुसरे देशों में काम करने की संभावनाएं अपार बढ़ी है। इसके साथ साथ रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से भी उद्योगों को चार चांद लगेगें ऐसी मुझे आशा है। आर्यन जैन ने कहा कि जीएसटी में कमी से आटोमोबाईल सहित अन्य कंपनियों में जो बूम आया है उससे भी उद्योपतियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। आशीष जैन की बातें सुनने के बाद अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि उद्योग हमेशा से ही किसी भी देश की रीढ़ की हडड्ी रहे है। आप जैसे उद्योगपति मेक इन इंडिया के सपने को हकीकत में बदलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
