अरुण राम गौड़ा और ऐश्वर्या इस साल अयोध्या में करेंगे शादी

0

City24news/भावना कौशिश
Arun Ram Gowda: कन्नड़ फिल्म स्टार अरुण राम गौड़ा और ऐश्वर्या ने 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन सगाई की थी, और अब जल्द ही शादी करने वाले हैं। अरुण राम खुद को भगवान श्रीराम का भक्त बताते हैं और उन्होंने कहा है कि वह अयोध्या में ही शादी के बंधन में बंधेंगे। अरुण राम और ऐश्वर्या की सगाई में परिवार के लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे। अब दोनों इस साल शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।
अरुण राम गौड़ा

 ने ऐश्वर्या संग शादी की डिटेल हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में शेयर की। उन्होंने कहा, ‘भगवान राम का भक्त होने के नाते, मैं राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन सगाई करना चाहता था। सगाई समारोह बेहद सिंपल था। हम (अरुण राम और ऐश्वर्या) एक दशक से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं।’

ऐश्वर्या से पहली मुलाकात और अयोध्या में शादी का प्लान

अरुण राम ने यह भी बताया कि मंगेतर ऐश्वर्या से उनकी पहली मुलाकात कैसे और कब हुई थी। उन्होंने बताया, ‘हमारी पहली मुलाकात तब हुई, जब हम दोनों गेलेयारा बालागा थिएटर ट्रूप में शामिल हुए। उस समय हम बहुत छोटे थे। हम एक-दूसरे को पसंद करते थे। लेकिन तब हमने अपने-अपने करियर पर फोकस किया, क्योंकि हम आगे बढ़ना चाहते थे। अब हमें लगा कि यह सही समय है कि हम अपने रिश्ते को आगे लेकर जाएं। हम दोनों के परिवार वाले इस बात से बहुत खुश हैं कि इतने साल तक इंतजार कराने के बाद आखिरकार हमने शादी करने का फैसला किया।’

अरुण ने गिनाईं मंगेतर की खूबियां, की तारीफ

अरुण गौड़ा ने फिर मंगेतर ऐश्वर्या की तारीफ की और उनकी खूबियां गिनाते हुए कहा, ‘ऐश्वर्या बहुत वफादार हैं, समझदार हैं। मेरा रेस्टोरेंट का बिजनेस भी है। वह जानती हैं कि बैलेंस बनाए रखना कितना मुश्किल हो जाता है। मेरा प्लान है कि अपनी निर्देशित फिल्म को लॉन्च करने के बाद इस साल के आखिर तक हम अयोध्या में शादी कर लें। यह शादी अगले छह महीनों में हो सकती है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *