प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु 31 जुलाई तक करें आवेदन : विश्राम कुमार मीणा
– चयनित बच्चों को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, घोषणा 26 दिसंबर को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस पर
City24news/सुनील दीक्षित
नूंह | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार देश के उन प्रतिभावान बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने बहादुरी, खेलकूद, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण, कला एवं संस्कृति आदि क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियाँ हासिल की हों।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि 31 जुलाई 2025 तक 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे, जिन्होंने उपरोक्त क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है, वे इस पुरस्कार के लिए नामांकन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए चयनित बच्चों को जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा मैडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों की घोषणा 26 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी।
उपायुक्त मीणा ने बताया कि इस बार कुल 25 बच्चों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया में सबसे पहले स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा आवेदन छांटे जाएंगे, तत्पश्चात राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा अंतिम चयन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के लिए राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, जिला मजिस्ट्रेट, पंचायती राज संस्थाएं, केंद्रीय व राज्य स्कूल बोर्ड, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय संगठन, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान, सामाजिक न्याय मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, खेल मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, और प्रेस सूचना ब्यूरो सहित सभी प्रासंगिक संस्थाएं नामांकन कर सकती हैं।
उन्होंने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए नामित करें ताकि उनके कार्यों को देशभर में पहचान मिल सके। अधिक जानकारी व नामांकन हेतु वेबसाइट
https://awards.gov.in और संपर्क किया जा सकता है।