हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित : धीरेंद्र खड़गटा 

0

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेगा पुरस्कार 
27 दिसम्बर तक किए जा सकते हैं आवेदन
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 27 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरुस्कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाईट www.wcdhry.gov.in पर सपंर्क किया जा सकता है।

उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों में श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नों देवी पंचातीराज पुरस्कार के तहत एक लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, लाईफ टाईम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र व सोशल वर्क श्रेणी में विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *