एसडी विद्यालय ककराला में हुआ अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
-विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा, सुभाष चंद्र बोस सदन रहा प्रथम स्थान पर
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में बृहस्पतिवार को अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को चार समूहों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक समूह में 6-6 विद्यार्थियों को शामिल किया गया। प्रतियोगिता का संचालन अंग्रेजी विषय की शिक्षिका पूजा शर्मा, पिंकी कुमारी व अध्यापक संदीप ने किया। चार चरणों में चली इस प्रतियागिता में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। जिसके वज्र व रैपिड फायर चक्र में बड़े कांटे की टक्कर बनी रही। अन्त में आठ अंकों की बढ़त बनाते हुए सुभाषचन्द्र बोस सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। शिवाजी सदन की टीम द्वितीय व भगत सिंह सदन की टीम तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिता हार-जीत के लिए नहीं बल्कि ज्ञानार्जन के लिए होती हैं। इस अवसर पर विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, कोर्डिनेटर स्नेहलता, प्रियंका, बिंदु, ईश्वर सिंह, अजीत सिंह उपस्थित थे।
कनीना-प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य ओमप्रकाश यादव।
