अगिहार में बने स्टोर से 50 हजार रूपये कीमत के एल्युमीनियम कंडक्टर चोरी

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | 500 केवी एचवी डीसी अगिहार से अज्ञात चोर एल्युमीनियम के बंडल चोरी कर ले गए। इस बारे में शिफ्ट इंचार्ज अनिल वासी वांजरवाडा, जलकोट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके स्टोर से अज्ञात व्यक्ति कंडक्टर के बंडल चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत 50 हजार रूपये आंकी गई है। चोर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।