बहुजन समाज पार्टी और इनेलो के बीच गठबंधन हुआ

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी और इनेलो के बीच गठबंधन हुआ है। हरियाणा में इसी साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले है इसी को लेकर फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से इनेलो पार्टी के नेता अमन अहमद ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन हरियाणा की राजनिती मे निश्चित रूप से प्रभाव डालेगा और संभावित है एक बडे वोट बैंक को प्रभावित करेगा।

इनेलो-बसपा गठबंधन वोटों के एकीकरण होने से यह गठबंधन सामाजिक और आर्थिक रूप से दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यकों के वोटों को मजबूती प्रदान करेगा जो फिरोजपुर झिरका विधानसभा की आबादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अमन अहमद ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के आलावा इनेलो-बसपा गठबंधन सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए एक विश्वसनीय विकल्प प्रदान करता है, जो वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य से निराश मतदाताओं को आकर्षित कर सकता है। वही उन्होंने कहा कि जातिगत समीकरण जैसे मुस्लिम और दलित को एकजुट करने की गठबंधन की क्षमता वोट बैंक में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। इनेलो नेता अमन अहमद ने कहा कि बसपा इनेलो गठबंधन से फिरोजपुर झिरका विधानसभा को मजबूती मिली है उन्होंने लोगों के बीच जाकर अक्टूबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस ली है। अमन ने कहा कि इस बार बसपा इनेलो गठबंधन लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा इनेलो की गठबंधन की सरकार बनेगी। जिससे मेवात ही नहीं पूरे हरियाणा प्रदेश का विकास समान रूप से कराया जाएगा तथा लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि फिरोजपुर झिरका विधानसभा में पीने के पानी की जो समस्या है उसे दूर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *