नूंह जेल में सभी जैली व स्टाफ ने मनोहर होकर किया योगा : अधीक्षक  

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला जेल नूंह में सभी कैदियों एवं जेल सहायक द्वारा जेल परिसर में सुबह योग किया गया। जिसमें सभी जेल बंदियों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। जिला प्रशासन द्वारा सभी संस्थानों में योगा कराया गया। इसी कड़ी में जेल अधीक्षक विमला देवी के आदेश अनुसार जेल में भी योग बेहतरीन तरीके से कराया गया। इस दौरान अधीक्षक विमला देवी व उप अधीक्षक रेशम सिंह, हिमांशु अन्य स्टाफ व तमाम जेल कैदियों द्वारा योगा किया गया।     

   यह एक सराहनीय कार्य है सरकार और प्रशासन द्वारा जेल में बंदियों को भी योग कराया गया है इसकी प्रशंसा चारों तरफ हो रही है। जेल अधीक्षक विमला देवी ने सभी जेल बंधुओं में स्टाफ को योगा के गुण सिखाए। उन्होंने कहा योग एक ऐसी कला है जो इंसान के शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा योग करने से इंसान के अंदर किसी प्रकार की कोई बीमारी पैदा नहीं होती है। उन्होंने कहा हम सबको योग करना चाहिए।            

   अधीक्षक विमला देवी ने सरकार और प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छी मुहिम है जेल में भी योगा कराया जा रहा है। विमला देवी ने जेल बंदियों व स्टाफ का धन्यवाद करते हुए कहा कि योगा बहुत ही पूर्ण रूप से किया गया है जिसकी सराहना पूरे जिले में हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *