जिला के सभी 655 बूथों की सीसीटीवी कैमरों से की गई निगरानी- जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा 

0

लघु सचिवालय में स्थापित किया गया जिलास्तरीय कंट्रोल व वेबकास्टिंग रूम
कंट्रोल रूम से बूथों पर आई प्रत्येक समस्या का तुरंत कराया गया समाधान 
उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने रखी पल-पल की घटनाओं पर नजर
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए सभी 655 मतदान केंद्रों में चुनाव संबंधी गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए थे। इन सभी सीसीटीवी कैमरों से बूथों की निगरानी करने के लिए लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल व मीटिंग हाल में जिलास्तरीय कंट्रोल एवं वेबकास्टिंग रूम स्थापित किया गया था, जहां से उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक, नगराधीश अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने प्रत्येक बूथ पर पोलिंग पार्टियों की कार्यवाही व मतदाताओं द्वारा डाली गई वोट प्रक्रिया की निगरानी की और कंट्रोल रूम से बूथों पर आई प्रत्येक समस्या का तुरंत समाधान कराया गया। 

उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र वाइज कंप्यूटर पर नजर रखने के लिए प्रशासन के वरिष्ठï अधिकारियों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को लगाया गया था। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अगर किसी बूथ पर चुनाव के दौरान कोई समस्या दिखाई दी तो तुरंत कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा संबंधित बूथ के पीठासीन अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश हुए उस समस्या का त्वरित समाधान करवाया गया। चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टियों को भी पूरा अहसास था कि जिला प्रशासन द्वारा उनकी प्रत्येक कार्यवाही पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्र के अंदर 655 व क्रिटिकल बूथों पर बाहर की ओर 221 सीसीटीवी कैमरों सहित कुल 876 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कंट्रोल रूम में एक बड़ी स्क्रीन, 35 कंप्यूटर व करीब पांच टीवी सैट पर करीब 40 से अधिक कर्मचारी मॉनीटरिंग के लिए लगाए गए थे, जो बारी-बारी से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के बूथों की निगरानी कर रहे थे। इस कारण सभी बूथों पर बहुत ही समूथ तरीके से मतदान की प्रक्रिया जारी रही। मतदाताओं ने बहुत व्यवस्थित ढंग से लाइनों में लगकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।                                                                                                                                        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *